मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: मधवापुर। नेपाली बाइक पर ब्राउन शुगर ले जा रहे दो तस्कर साहरघाट थाना के पास खटखटी चौक पर गिरफ्तार किये गये हैं। इस मामले में एक बाइक भी बरामद कर ली गयी है। जब्त ब्राउन शुगर की मात्रा छह ग्राम है। बरामदगी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई साहरघाट पुलिस सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु प्रसाद ने सशस्त्र बल के सहयोग से वाहन जांच के दौरान की। गिरफ्तार आरोपियों में एक सीतामढ़ी जिले के सुरसंड निवासी रामप्रवेश मुखिया है। जबकि दूसरा गिरफ्तार आरोपी अभिजीत कुमार झा है। वह नेपाल के जलेश्वर का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...