Madhubani News: बैरियर लगाकर गुमटी बंद करने पर भड़के ग्रामीण
मधुबनी, नवम्बर 29 -- Madhubani News: बाबूबरही । झंझारपुर-लौकहा रेलखंड के बरहाड़ा हॉल्ट के पास रेलवे गुमटी को बैरियर लगाकर बंद करने पर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। रेलवे प्रबंधन की इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताया। बताया जाता है कि रेलवे स्टाफ की ओर से रात में सड़क के एप्रोच को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सुबह स्थानीय लोगों ने बंद रास्ते को खोल दिया। तब जाकर आवागमन दोबारा चालू हो सका। यह गुमटी खोजपुर-सर्रा सड़क पर स्थित है। यह सड़क बरदाही, बसहा, कुल्हड़िया और सर्रा पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.