Madhubani News: बैंक से रुपये निकालने के बाद डिक्की से 18 हजार उड़ाए
मधुबनी, सितम्बर 11 -- Madhubani News: पंडौल। सकरी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की से 18 हजार उड़ा लेने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने सकरी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मकर्रमपुर वार्ड संख्या-11 निवासी 50 वर्षीय मो. नूरे आलम, पिता स्व. मो. जैनुल हक, मदरसा फैजुल उलूम में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। उनका एसबीआई की सकरी मिल शाखा में खाता है। आवेदन में बताया गया है कि उन्होंने मिल शाखा से 18 हजार निकाले। इसके बाद बैंक के सामने स्थित एक दुकान पर पानी पीने के लिए रुके। इसी दौरान बदमाश उनकी बाइक की डिक्की से 18 हजार निकाल लिए और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने सकरी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की पहचान करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.