मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब बैंक से पैसे निकालकर सुरक्षित घर पहुंचना भी लोगों के लिए बड़ा जोखिम बन गया है। ताजा मामला शुक्रवार का है, जब पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने बीच सड़क पर पैसा छीन लिया। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता वीणा देवी (पति- विश्वनाथ पंडित), जो बेरमा (आर.एस. थाना क्षेत्र) की रहने वाली हैं, उन्होंने झंझारपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने छीना महिला का पर्स पीड़िता ने बताया कि दोपहर करीब 3:46 बजे जब वह चनौरागंज स्थित हरि...