Madhubani News: बैंक सीएसपी में चोरी
मधुबनी, अगस्त 14 -- Madhubani News: मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के बोकहा गांव स्थित एक ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी की वारदात हुई है। बीते गुरुवार की रात अपराधियों ने नगद रुपये व फोन सेट गायब कर दिया। सीएसपी संचालक को शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। उनकी सूचना पर साहरघाट थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। केनरा बैंक के पीड़ित सीएसपी संचालक राजेश शर्मा ने कहा कि 1.58 लाख रुपये व चार पीस सामान्य फोन सेट की चोरी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.