मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की कन्हौली पंचायत अंतर्गत बेला कोठी गांव स्थित श्री-श्री 108 बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर के नव निर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के सदस्य रविन्द्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई की सुबह छह बजे महादेव मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 25 से 31 जुलाई तक प्रतिदिन संध्या पांच बजे से कथावाचक श्री हृदयनाथ शास्त्री जी महाराज द्वारा महाशिव पुराण कथा का आयोजन होगा। बैठक में बताया गया कि 29 जुलाई को नव निर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह भी पढ़ें- श्रृंग्वेरपुर धाम में होगा 11 लाख पार्थिव...