मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: झंझारपुर। उत्तर बिहार पावर ड्ट्रिरीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने मंगलवार को बेरमा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ दरभंगा और विद्युत कार्यपालक अभियंता झंझारपुर के नर्दिेशानुसार गठित छापेमारी दल ने दो गैर-घरेलू परिसरों में बिना किसी वैध कनेक्शन के सीधे बिजली पोल से कटिया मारकर बिजली जलाते हुए पकड़ा। दोपहर बाद बेरमा स्थित खुशबू किराना स्टोर पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि दुकान संचालक महेश साहू (पिता- स्व. स्वरूप साहू) पोल से सीधे सात मीटर लंबा सर्विस तार जोड़कर अवैध रूप से 0.49 किलोवाट भार की बिजली का उपभोग कर रहे थे। इस मामले में कंपनी को 68,759 रुपये के राजस्व नुकसान का आकलन किया गया है। इसके तुरंत बाद टीम ने पास ही स्थित गणेश साहू (पिता- स्व. स्वरूप साहू) के गैर-घरेलू परि...