मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के नगर पंचायत वार्ड 12 में एक युवक की संदिग्ध स्थित में माैत हो गई। उसकी पहचान वार्ड के जय नारायण कामत के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कामत के रूप में की गई है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि मृतक के पड़ोसी प्रेम कामत के साथ किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व कहासुनी हुई थी, जिसमें धक्का-मुक्की के दौड़ान चंदन कामत गिरकर चोटिल हो गया था। इलाज के क्रम में बुधवार को मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनो की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा गया है। सामाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं दिये जाने से एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...