Madhubani News: बेनीपट्टी में 17 वर्षों से फरार अरोपी गिरफ्तार
मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। खिरहर थाना में नामजद 17 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित बेनीपट्टी थाना के अधवारी गांव के मधु साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि खिरहर थाना में इसके विरूद्ध कांड संख्या 34/09 दर्ज है। इश्तेहार एवं कुर्की जब्ती के बावजूद वे फरार चल रहा था। शुक्रवार को बेनीपट्टी के पीटीसी ज्योति कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.