Madhubani News: बेनीपट्टी बाजार के मुख्य सड़क पर पानी भड़े गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा , यात्री चोटिल
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी बाजार की मुख्य सड़क पर पानी भरे गड्ढे में फंसकर एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाकाया सोमवार की दोपहर करीब दो बजे दिन की है। पिछले चौबीस घंटे से हो रही बुंदाबांदी से बाजार की सड़क पर यत्र-तत्र पानी का जमाव हो गया है। पानी का निकास की व्यवस्था नहीं रहने एवं सड़क पर बने दर्जनों गड्ढे पानी से भर चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर जलजमाव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा पानी भरे गड्ढे से गुजरा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.