Madhubani News: बेनीपट्टी: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल
मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया फाटक के निकट जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनो पक्ष से तीन युवती घायल हो गई। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां एक को गंभीर चोटें आने पर सदर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वचन देव मुखिया एवं विनय सदा के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में वचन देव मुखिया की एक पुत्री तथा दूसरे पक्ष से विनय सदा एवं राजेश सदा की पुत्री घायल हो गये। मारपीट की सूचना बेनीपट्टी पुलिस को दी गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां एक को रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आये दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.