Madhubani News: बेकाबू वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर महिनाथपुर पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो एनएच से नीचे खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में बाइक सवार और टेम्पो चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर भेजा गया।
घायलों की स्थिति अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी गांव निवासी 45 वर्षीय रवीन्द्र यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल टेम्पो चालक का इलाज अस्पताल में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.