Madhubani News: बूथ स्तर पर संगठन को करें सक्रिय
मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सभागार में सोमवार को जिला सरपंच-पंच संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वशिष्ट कुमार झा ने व संचालन मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष मदन कुमार मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक पुष्पेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे। अध्यक्षीय संबोधन में वशिष्ट कुमार झा ने संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और प्रखंडवार सांगठनिक बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की अपील की। बैठक का संचालन कर रहे मदन कुमार मिश्र ने ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों के मासिक नियत भत्ते का भुगतान, मृत प्रतिनिधि के आश्रितों को बीमा अनुदान, भवन किराया एवं अन्य मदों के आवंटन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.