Madhubani News: बीआरसी भवन में चोरी करने वाले चार बाल अपचारी पकड़े गए
मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। झंझारपुर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) भवन में चोरी की घटना का पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। इनमें तीन की उम्र 12 वर्ष तथा एक की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। सभी को किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल कोर्ट), मधुबनी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। चोरी गए सभी सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे कार्यालय खोला गया तो एक लैपटॉप, उसका चार्जर और दो सीसीटीवी कैमरे गायब मिले। वहीं कुछ कैमरे क्षतिग्रस्त भी पाए गए। प्रारंभ में आशंका जताई गई कि रात में चोरी हुई है। इसके बाद सीसीटीवी की हार्ड डिस्क और भवन के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में पता चला कि चोरी की वारद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.