Madhubani News: बिस्फी से लाखों रुपये के गहने लेकर शातिर फरार
मधुबनी, सितम्बर 8 -- Madhubani News: बिस्फी,निप्र। पतौना थाना क्षेत्र के नाहस रूपौली गांव से एक साधु लाखों रुपये मूल्य का गहना लेकर फरार हो गया है। मामले को लेकर अज्ञात साधु के विरूद्ध महिला प्रीति कामत ने मंगलवार को पतौना थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। दर्ज एफआईआर में महिला ने बताया कि एक साधु उसके घर पर आया बोला कि तुम्हारे पति और बच्चे पर जान का खतरा है। इसके लिए तुम्हें पूजा कराना होगा। साधु ने यह बात किसी को बताने से मना किया। साधु अपने आपको दरभंगा सती स्थान का पुजारी बताया। महिला उसके झांसे में आकर पूजा कराने को तैयार हो गयी। साधु पूजा कराने और जेबर शुद्ध करने के बहाने सभी गहना जिसमें, नथिया, टीका,मंगल सूत्र, कान की बाली, पायल आदि मंगवाया। फिर चाय बनाने को भेज कर सभी गहना लेकर फरार हो गया। ठगी की गयी गहने की कीमत दस लाख रुपये बतायी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.