Madhubani News: बिस्फी : गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत,मातम
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पतौना थाना के जगवन पूर्वी पंचायत के कटैया गांव में एक गड्ढे में डूबने करण सहनी की मौत हो गयी। लाल सहनी के 13 वर्षीय पुत्र करण सहनी बीते सोमवार को भैंस चराने के लिए घर से निकला था। शाम होने के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर करण सहनी की खोजबीन शुरू हुई। मंगलवार की सुबह धौंस नदी के पास गांव से पूरब करण का शव गड्ढे में तैरता पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पतौना अनुराग कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिजबाया। पिता मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद मृतक की मां एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने में लगे हुए हैं। करण की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.