मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महथौर खुर्द स्थित एक दुकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में उर्वरक रखने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई प्रखंड कृषि पदाधिकारी के आवेदन पर की गई है। जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक मनोरंजन कुमार के साथ गुप्त सूचना के आधार पर महथौर खुर्द के मुरली चौक वार्ड संख्या-17 स्थित परमानंद कुमार की उर्वरक दुकान पर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। जांच के दौरान दुकान में बिना अनुज्ञप्ति के डीएपी, एनपीके, यूरिया सहित अन्य उर्वरकों का भंडारण पाया गया, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया।इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार के आवेदन पर फुलपरास थाना...