Madhubani News: बिना योजना के 69 लाख से बना ड्राइविंग ट्रैक बेकार
मधुबनी, सितम्बर 9 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में गंगासागर चौक स्थान पर बिना किसी प्लानिंग के ही 69 लाख का बनाया गया ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक अब बेकार हो चुका है। इसे अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है। डीएम आनंद शर्मा के द्वार गठित जांच टीम ने इसे अनुपयोगी घोषित किया है। शहर के भीड़ में होने और ट्रैक के प्रावधान के विपरीत होने के कारण इसे बेकार बताया गया। डीएम के आदेश पर एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस उपाधीक्षक के द्वार संयुक्त रूप से स्थलीय जांच किया गया था। जांचोपरांत ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक शहर के बीचो बीच रहने के कारण अनुपयोगी बताया गया और इसे अन्यत्र स्थानांतरण की अनुशंसा किया गया। इसके बाद डीएम ने विभाग को अवगत कराया। इसके आलोक में अन्यत्र ट्रैक निर्माण की मंजूरी विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.