मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर में नगर निगम की लापरवाही व उदासीनता के कारण बिना बारिश के ही मुख्य सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी लगा हुआ है। शहर के सबसे व्यस्ततम बाबू साहब चौक से शंकर चौक के बीच मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जिसके कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। पैदल चलना तो दूर बाइक से चलना भी जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से इस सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश भी नहीं हुई, फिर भी सड़क पर दो से तीन फीट पानी लगा हुआ है। नाला जाम रहने के कारण नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया है। पानी में कचरा और कीचड़ होने से बदबू भी उठ रही है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह से करीब दस बजे तक जलजमाव अधिक होने से शहर ...