Madhubani News: बिना नोटिस जमीन की पैमाइश करने पर विवाद
मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: झंझारपुर/अंधराठाढ़ी, निप्र। फूलों देवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय की जमीन की बिना पूर्व सूचना और नोटिस के पैमाइश करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। महाविद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर झा ने अंचल अमीन मनोज कुमार साहनी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य ने आवेदन की प्रतिलिपि सीओ, डीएम और महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष को भी भेजी है। प्राचार्य ने आवेदन में बताया है कि सात अक्टूबर को अंचल अमीन अचानक महाविद्यालय पहुंचे और अपने चेंबर में आकर एक खाता-खेसरा की जमीन की पैमाइश करने की बात कही। इस पर प्राचार्य ने उनसे संबंधित आदेश और नोटिस दिखाने को कहा। आरोप है कि इसके बावजूद अमीन ने कोई कागजात नहीं दिखाए।
पैमाइश पर प्राचार्य की आपत्ति और महाविद्यालय परिसर में पैमाइश कर कुछ सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.