Madhubani News: बिटुहर गांव के उपभोक्ता पर बिजली चोरी का केस
मधुबनी, सितम्बर 14 -- Madhubani News: हरलाखी। उमगांव पावर सबस्टेशन के जेई सपन कुमार ने बिटुहर गांव के एक उपभोक्ता बैजनाथ मंडल की पत्नी रामकुमारी देवी के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मीटर से पहले सर्विस तार को काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। करीब 16 हजार 596 रुपये के जुर्माने भी लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले में उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधात्मक कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.