Madhubani News: बिजली चोरी में 1.14 लाख का जुर्माना
मधुबनी, अक्टूबर 3 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बिजली विभाग के जेई रंजीत कुमार ने वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर मानवबलों के साथ की गई छापेमारी में चोरी से बिजली जलाते हुए पांच लोगों को रंगेहाथ पकड़ते हुए उनके विरूद्ध कुल 1 लाख 14 हजार 451 रूपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने अरेर थाना के नागदह बलाईन गांव के सत्तन सहनी पर 14519 रूपये, देवकी देवी पर 25456 रूपये, राम सागर देवी पर 25540 रूपये,नारायण सहनी पर 14912 रूपये तथा बिरजू पासवान पर 23029 रूपये जुर्माना लगाया है।वहीं चननपुरा गांव के विमल कुमार यादव पर 10995 रूपये का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जेई ने आरोप लगाया है कि पूर्व का बिजली बिल बकाया भुगतान किये बिना मीटर बाईपास कर बिजली जलायी जा रही थी। छापेमारी के क्रम में रंगे हाथ पकड़ा गया तथा तार एवं अन्य सामग्री जब्त की गई।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.