Madhubani News: बिजली चोरी में दो पर एफआईआर
मधुबनी, जुलाई 30 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। बिजली चोरी मामले में दो लोगों पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता अनिल कुसुम के लिखित आवेदन पर भौआड़ा महासेठी पोखर मोहल्ला के मो. वसीम एवं भच्छी के कुंदन कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वसीम का पहले बिजली कनेक्शन काटा गया था इसके बावजूद चोरी कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। वहीं कुंदन मीटर को बाइपास कर बिजली चोरी कर रहा था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बिजली चोरी के आरोप में दो पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.