मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। बासोपट्टी। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने बासोपट्टी थाना क्षेत्र के राधाकांत गांव में छापेमारी कर चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। सभी के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। विभाग के अनुसार इस कार्रवाई में विभाग को कुल करीब 70 हजार रुपये की आर्थिक क्षति का मामला सामने आया है। कनीय विद्युत अभियंता गौड़ी शंकर प्रसाद द्वारा दर्ज आवेदन के अनुसार 22 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में सहायक विद्युत अभियंता प्रतीक आनंद, कनीय विद्युत अभियंता विपिन कुमार सुमन, संतोष कुमार मंडल, आलोक कुमार तथा अनिल कुमार पासवान शामिल थ...