Madhubani News: बिजली चोरी को लेकर छापेमारी में तीन धराए, एफआईआर
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। स्थानीय विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते तीन लोगों को पकड़ा गया। मामले में विभाग ने तीनों के खिलाफ बाबूबरही थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
कार्रवाई का विवरण सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को औरहा, छौरही व बौसी गांव में औचक जांच की। औरहा गांव में सुकचन राउत के घर घरेलू मीटर को बाईपास कर एलटी लाइन से सीधे बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। इससे विभाग को 4,279 रुपये के राजस्व की क्षति हुई। वहीं, छौरही गांव में राम भरोसा राम का बकाया बिल के कारण बिजली कनेक्शन पहले ही काटा जा चुका था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.