Madhubani News: बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार युवक, गंभीर
मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बीरित मोड़ पर तेज रफ्तार से जा रही बेकाबू बाइक एक बिजली खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके कारण बाइक सवार मनुद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनकी हालत नाजुक बतायी गयी है। दुर्घटना के दौरान सड़क पर घिसटाती हुई बाइक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार भी जख्मी हो गया। एसएसबी ने जख्मी को इलाज के लिए तत्काल मधवापुर सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना बीते शनिवार की देर शाम में हुई। बाइक सवार मनुद्दीन मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव का रहने वाले है। जबकि साइकिल सवार गजेन्द्र नारायण साह का घर भी उसी थाना क्षेत्र में है। दोनों का इलाज फिलहाल साहरघाट के दो अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.