Madhubani News: बिजली की बदहाल व्यवस्था: ग्रामीण इलाकों में नौ घंटे तो शहर में पांच घंटे कट रही बिजली
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले में बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल है,उमस भरी गर्मी में हर दिन बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। ग्रामीण इलाकों में नौ घंटे तो शहर में पांच घंटे से अधिक बिजली की कटौती हो रही है। 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन एवं लोकल फॉल्ट के कारण शहरी क्षेत्र में करीब 18-21 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र में करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जबकि विभाग का दावा है कि शहरी क्षेत्र में 23.5 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। मधुबनी जिले को सुपर ग्रिड लौकही से डिमांड के अनुरूप करीब 250 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है। 33 केवी लाइन एवं 11 केवी लाइन का नियमित मेंटिनेंस नहीं होने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। बारिश होने पर लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ी है। ट्रिपिंग, फ्यूज-जंफर उड़ना, इंसुलेटर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.