मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एसं। सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों के समर्थन में बासोपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सकों का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। डॉ. रेखा कुमारी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया, जबकि अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवा संचालित रही। लगातार चौथे दिन ओपीडी बंद रहने के कारण सामान्य बीमारी और जांच के लिए सीएचसी पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना चिकित्सकीय परामर्श लिए ही वापस लौट गये। फेंट पंचायत के छोटे सदा ने बताया कि उनके हाथ में चोट है और पिछले पांच दिनों से एक्स-रे कराने के लिए सीएचसी का चक्कर लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: चार दिनों से ओपीडी ठप, इलाज को मरीज बेहाल उन्होंने आरोप लगाया कि ओपीडी बंद होने की जानक...