Madhubani News: बाल संरक्षण के गठन को लेकर 24 को बैठक
मधुबनी, नवम्बर 18 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। प्रखंड में बाल अधिकारों की सुरक्षा, बच्चों के संरक्षण और उनके हितों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया जाएगा। इसको लेकर आगामी 24 नवंबर को प्रखंड सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर एक बजे निर्धारित की गई है। बाल विकास परियोजना कार्यालय, बासोपट्टी की ओर से इस संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी कर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, जिला पदाधिकारी, मधुबनी के ज्ञापांक 353/जि०बा० सं०ई०, दिनांक 13 जनवरी 2026 के निर्देश तथा समाज कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों के आलोक में समिति का गठन किया जाना है। इसका उद्देश्य बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़े प्रावधानों को प्रखंड स्तर पर प्रभावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.