Madhubani News: बाल श्रम रोकने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प
मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर जिला परिषद परिसर में एक दिवसीय ग्रामीण एवं असंगठित श्रमिक प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और बाल श्रम निषेध कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन दंडनीय अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं बाल श्रम होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अथवा श्रम अधीक्षक कार्यालय को दें। इसके लिए विभाग ने 9471229133 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.