मधुबनी, अगस्त 4 -- Madhubani News: मधेपुर। पौनी ढलान के पास भुतही बलान नदी किनारे बालू का अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार एवं पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में दोनों पुलिस अधिकारी बाल-बाल बचे। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार के बायां पैर के पंजा पर ट्रैक्टर का अगला चक्का चढ़ने से वे चोटिल हो गए। जबकि पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी को ट्रैक्टर के ढाला से कुचलने का प्रयास किया गया, जिसमें वे भी चोटिल हुए हैं। इस संबंध थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज की हैं। जिसमें अवैध रूप से बालू खनन कर रहे ट्रैक्टर चालक सह ट्रैक्टर मालिक तरडीहा गांव निवासी महमूद आलम (55) तथा उनके तीन पुत्र मो अजीज, मो आरीफ, अली हसन के अलावे तीन-चार अन्य अज्ञात लो...