मधुबनी, अक्टूबर 30 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का मौसमी सिस्टम अर्नब चक्रवात का असर जिले के अस्पतालों में भी देखने को मिल रहे हैं। सदर अस्पताल के ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। सुबह के शिफ्ट के ओपीडी में केवल 200 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सामान्य दिनों में जहां 800 से 1000 मरीज आते हैं, वहीं साइक्लोन के प्रभाव से पिछले 48 घंटे में मरीजों की तादाद 75 प्रतिशत तक कम हो गई है। मेडिकल ओपीडी में तैनात फिजिशियन सह न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि बारिश के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं, इसलिए संख्या घटी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश ने बढ़ायी ठंड, अनदेखी से बिगड़ सकती है तबीयत लेकिन आने वाले दिनों में खतरा बढ़ सकता है...