Madhubani News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना,लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
मधुबनी, जुलाई 11 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। रिमझिम बारिश से शनिवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार रात से ही रुक रुक कर बारिश होती रही। शनिवार को सुबह में भी बारिश हुई। वैसे दोपहर बाद धूप निकली तो मौसम साफ हुआ। बारिश से कई मोहल्लों में जल जमाव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बाटा चौक, महिला कालेज रोड, शंकर चौक, गदियानी मोहल्ला, स्टेशन रोड, चकदह मोहल्ला, रांटी, बीएन झा कालोनी, बिजली कालोनी, आदर्श नगर, विद्यापतिनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव हो गया। इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को हो रही। शहर के राजीव कुमार, पंकज कुमार, राजू कुमार राज ने बताया शहर की स्थिति बहुत खराब है। हल्की बारिश होने पर कीचड़ और जलजमाव हो जाता है। इसके निदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.