मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। जून, जुलाई एवं अगस्त महीने में बारिश नहीं होने से जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगस्त महीने के तीसरे सप्ताह तक जिले में औसत से करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके कारण खेतों में लगे धान के पौधे सूखने लगे हैं। यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो जिले में धान की फसल पर बड़ा संकट गहरा सकता है। जिले में इस बार मानसून ने समय पर दस्तक तो दी थी, लेकिन जून के अंतिम सप्ताह के बाद से लगातार बारिश में कमी देखी जा रही है। जुलाई में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन अगस्त में तो स्थिति और खराब हो गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक सामान्य वर्षा की तुलना में आधी ही बारिश हुई है。

खेतों में पड़ी दरारें, नहर-तालाब भी सूखे लगातार बारिश नहीं होने से किसानों के खेतों में दरारें पड़ने लगी है।...