Madhubani News: बाबूबरही दुर्गा मंदिर तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत
मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर तालाब में बुधवार को डूबने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान मो. गुड्डू और गजला खातून की इकलौती पुत्री नेहा खातून (8 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीण के अनुसार नेहा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नेहा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वहीं मृत बच्ची को जीवित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.