Madhubani News: बाइक सवार युवक से छिनतई की कोशिश
मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: हरलाखी। बेनीपट्टी-उमगांव मुख्य सड़क पर खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार की शाम एक बाइक सवार युवक से सरेराह छिनतई की कोशिश किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के विरोध करने और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बाद बदमाश भाग निकले। इस घटना को लेकर पीड़ित युवक ने खिरहर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव, मधुबनी टोल निवासी मो. कुबीन के पुत्र मो. फैयाज के रूप में हुई है। किसी काम से युवक दरभंगा जा रहा था। रास्ते मे बदमाशों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए ओवरटेक कर बैग, गाड़ी और मोबाइल छीनने की कोशिश की।जिसका युवक ने जोरदार विरोध किया और तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.