Madhubani News: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत,एक जख्मी
मधुबनी, नवम्बर 9 -- Madhubani News: लौकही। थाना के धोबियाही के निकट सोमवार को बाइक दुर्घटना में घाता टोल निवासी मो. इरशाद 24 वर्ष की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी पत्नी भी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। बताया जाता है कि वह घर से कहीं जा रहा था,जब धोबियाही के निकट पहुंचा वहां बाइक फिसल गया। इसमें उसे गंभीर चोटें लगी। दोनों को वहां से लौकही सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस मामले में उनलोगों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर गया। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.