Madhubani News: बाइक चोरी करते नेपाल का चोर धराया
मधुबनी, सितम्बर 11 -- Madhubani News: मधुबनी। बाइक चोरी कर भाग रहा नेपाल का चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। नगर पुलिस ने शुक्रवार को सदर अनुमंडल कैंपस के पीछे से उसे चोरी गई बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रंजीत कुमार मंडल है। वह नेपाल के धनुषा जिला के हड़बड़ा थाना के जदुकोहा गांव का रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल कैंपस में कांग्रेस कार्यालय के पास उसे चोरी गई बाइक के साथ पकड़ा गया। बाइक जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.