मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के मैनाराही पुल के पास शुक्रवार को 1 किलो 950 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व बाइक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने धर-दबोचा। धराया गांजा तस्कर राजू चौपाल का पुत्र मिथिलेश कुमार चौपाल(23) बताया गया है। वह मूल निवासी अररिया संग्राम थाना के नवानी गरहा टोल का निवासी है। जबकि करीब दस-पंद्रह वर्षों से अपने ननिहाल मैनाराही में ही रहता है। गांजा उसके बाइक की डिक्की में रखा हुआ था। यह कार्रवाई पीएसआई हृतिक कुमार तथा पीएसआई प्रिंस कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों के सहयोग से की।

गिरफ्तारी की जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक तस्कर कहीं गांजा बेचने जा रहा है। तत्क्षण पीएसआई हृतिक कुमार तथा पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी को पुलिस कर्मि...