Madhubani News: बाइक की डिक्की से 3.40 लाख रुपये गायब
मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: मधुबनी/कमतौल। एसबीआई की कमतौल शाखा से निकाले गए 3.40 लाख रुपये बाइक की डिक्की से गायब हो गए। घटना गुरुवार दोपहर कमतौल बाजार स्थित शिव मोबाइल दुकान के पास की है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रजौन निवासी नरेश कुमार शर्मा ने कमतौल थाने में आवेदन दिया है। नरेश अपने भतीजे दीपक कुमार के साथ एसबीआई की कमतौल शाखा से 3.40 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे। कमतौल बाजार स्थित मोबाइल दुकान पर गए। जब वे वापस पहुंचे तो डिक्की खुली मिली और रुपये वाला झोला गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद रुपये का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.