Madhubani News: बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी
मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी। मधुबनी-रहिका मुख्य मार्ग पर पोल स्टार स्कूल के निकट शनिवार को सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि युवक अपने घर बेनीपट्टी से साइकिल से मधुबनी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निकट के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.