मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: मधुबनी। मधुबनी-रहिका मुख्य मार्ग में बीएम कॉलेज रहिका के पास शनिवार की अहले सुबह बाइक की ठोकर से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में जख्मी साइकिल सवार युवक को निकट के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। दुर्घटना में जख्मी युवक की पहचान बेनीपट्टी निवासी मोहन साहु के रूप में की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...