Madhubani News: बाइक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
मधुबनी, अगस्त 4 -- Madhubani News: झंझारपुर। संग्राम थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर चुरकट्टा कट के पास मंगलवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोहपुर गांव (थाना अररिया संग्राम) निवासी आबिद हुसैन के पुत्र सुल्तान सेख अपनी साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 27 पर चुरकट्टा कट के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। जिससे सुल्तान सेख सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी सुल्तान सेख को नजदीकी एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया, लेकिन जख्म की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए परिजनों को मधुबनी ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें मधुबनी लेकर चले गए, जहां उनका इलाज जारी है। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.