Madhubani News: बाइक की ठोकर से महिला की मौत, दो युवक गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 11 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भराम के समीप शुक्रवार को बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवार युवकों को पकड़कर विद्यालय परिसर में ले जाकर घेर लिया। जानकारी के अनुसार मधुबनी की ओर से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक झंझारपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के समीप बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर लौट रही महिला को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत के भराम नवटोल वार्ड संख्या-6 निवासी स्व. कुशेश्वर सिंह की 63 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.