मधुबनी, अक्टूबर 30 -- Madhubani News: झंझारपुर,निप्र। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र की मुख्य सड़क पर शुक्रवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद के वार्ड 13 निवासी नवीन सिंह के पुत्र रोहन कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसा शाम करीब 6.30 बजे बाजार समिति के आगे रिलायंस पॉइंट के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहन कुमार सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे ह...