Madhubani News: बहला-फुसलाकर विवाहिता के अपहरण मामले में प्राथमिकी
मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई गई है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें एक अंजान मोबाइल नंबर धारक को नामजद किया गया है। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर लिया है। एफआईआर के अनुसार, विवाहिता का अपहरण एक पखवाड़ा पूर्व 11 अक्तूबर की शाम को कथित तौर पर कर लिया गया। पहले अपहृत विवाहिता के पति ने अपने स्तर से खोजबीन की। नहीं मिलने के बाद पति ने पत्नी के कथित तौर पर अपहरण होने की एफआईआर एक अंजान मोबाइल नंबर धारक के विरूद्ध दर्ज कराई। एफआईआर में कहा गया है कि इस अंजान मोबाइल नंबर से अक्सर बात होती रहती थी। प्राथमिकी में पति ने यह भी कहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.