Madhubani News: बरहाड़ा चौराहे की सड़क पर बढ़ रहा अतिक्रमण
मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: बाबूबरही । प्रखंड की बड़ी आबादी से जुड़े बरहाड़ा चौक पर पीडब्ल्यूडी की बरैल-अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क की भूमि पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारे की भूमि का विभाग द्वारा वास्तविक सीमांकन नहीं कराया जा रहा है। सीमांकन के अभाव में सड़क की जमीन पर धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ रहा है। इससे भविष्य में टू-लेन सड़क निर्माण के बाद भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। चौराहे पर सड़क की चौड़ाई कम होने से आवागमन में परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने विभाग से सड़क की भूमि का शीघ्र सीमांकन कराकर अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.