Madhubani News: बरसात खत्म होते ही शहर में चलेगा बुलडोजर
मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। बरसात के मौसम में शहर में जलजमाव और जाम की स्थायी समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर। बरसात खत्म होते ही नगर निगम शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने जा रहा है। इस बार निगम की नजर शहर के मुख्य नाला और कैनाल पर हुए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण पर है। नाले का पानी सड़क पर बहता है और सड़क पर जाम लगता है। नगर निगम प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। शहर में करीब 200 से अधिक स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें नाले पर बनी पक्की दुकानें, मकान का हिस्सा, चबूतरा और सड़क किनारे लगे ठेला, गुमटी और टिन शेड शामिल हैं। सबसे अधिक अतिक्रमण बाबू साहब चौक से शंकर चौक, स्टेशन रोड, बड़ा बाजार, कोतवाली चौक और सप्ता रोड में पाया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि चिन्हित अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.