मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के बनकट्टा गांव में पांच धूर जमीन की विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल राज नारायण यादव का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घायल ने बताया कि उनका अपने दियादी में पांच धूर जमीन को लेकर महीनों से विवाद चल रहा है। कई बार पंचायतें हुई जमीन की नापी भी हुई है पर दूसरे पक्ष के रहे नरेश यादव आदि न तो पंचायत की बात मानते हैं न ही कराये गये नापी पर कायम रहते है। बुधवार को भी जमीन नापी के लिए अमीन को बुलाया गया था। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर ईंट बरसाकर सिर फोड़ दिया। इस संबन्ध में थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...