Madhubani News: बदहाली : गिलेशन मार्केट में करोड़ों का कारोबार, सुविधाएं नदारद
मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। जिले का सबसे पुराना और प्रसिद्ध गिलेशन बाजार आज भी उपेक्षा का शिकार है। नगर परिषद से नगर निगम बने तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद बाजार की सूरत नहीं बदली। नगर निगम की 230 दुकानों में 125 दुकानें गिलेशन बाजार में हैं। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, हार्डवेयर सहित रोजमर्रा के सामान की यह प्रमुख मंडी है। यहां प्रतिदिन हजारों खरीदार पहुंचते हैं और करोड़ों का कारोबार होता है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कारोबारियों और ग्राहकों को बेहतर व्यवस्था का इंतजार है। गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने से आमलोगों को यहां आने में भी परेशानी उठानी पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.